रसखान का जीवन परिचय - Raskhan Biography In Hindi
रसखान का जीवन परिचय जीवन परिचय -- रसखान दिल्ली के पठान सरदार थे। इनका पूरा नाम सैयद इब्राहीम 'रसखान' था। इनके द्वारा रचित 'प्रेम वाटिका' ग्रन्थ से यह संकेत होता है कि ये दिल्ली के राजवंश में उत्पन्न हुए थे और इनका रचना-काल जहाँगीर का राज्य-काल था। इनका जन्म सन् 1558 ई॰ (सं॰ 1615 वि॰) के लगभग दिल्ली में हुआ था। 'हिन्दी-साहित्य का प्रथम इतिहास' के अनुसार इनका जन्म सन् 1533 ई॰ में पिहानी, जिला हरदोई (उ॰प्र॰) में हुआ था। हरदोई में सैयदों की बस्ती भी है। डॉ॰ नगेन्द्र ने भी अपने 'हिन्दी-साहित्य के इतिहास' में इनका जन्म सन् 1533 ई॰ के आस-पास ही स्वीकार किया है। ऐसा माना जाता है कि इन्होंने दिल्ली में कोई विप्लव होता देखा, जिससे व्यथित होकर ये गोवर्धन चले आये और यहाँ आकर श्रीनाथ की शरणागत हुए। इनकी रचनाओं से यह प्रमाणित होता है कि ये पहले रसिक-प्रेमी थे, बाद में अलौकिक प्रेम की ओर आकृष्ट हुए और कृष्णभक्त बन गये। गोस्वामी बिट्ठलनाथ ने पुष्टिमार्ग में इन्हें दीक्षा प्रदान की थी। इनका अधिकांश जीवन ब्रजभूमि में व्यतीत हुआ। यही कारण है कि ये कंचन ध...
Comments
Post a Comment