रहीम दास का जीवन परिचय - Rahim Das Biography in Hindi
रहीम दास का जीवन परिचय जीवन परिचय - रहीम का जन्म सन् 1556 ई॰ में लाहौर में हुआ था। इनका पूरा नाम अब्दुलरहीम खानखाना था। इनके पिता बैरम खाँ अकबर के सेनापति एवं संरक्षक थे। ये बहुत विद्वान् और नीतिज्ञ थे। दुर्भाग्य से हज यात्रा पर जाते समय इनके पिता की हत्या कर दी गयी। फलत: रहीम का पालन-पोषण इनकी माँ के साथ अकबर की देख-रेख में हुआ। रहीम बचपन से ही मेधावी और तेज स्मरण-शक्ति वाले थे। इन्होंने साहित्य के प्रति अटूट भाव प्रदर्शित किए। इन्होंने बहुत जल्दी ही अरबी, फारसी, तुर्की, संस्कृत एवं हिन्दी भाषा का अच्छा ज्ञान प्राप्त कर लिया। इन्होंने अनेक साहित्य-प्रेमियों, भाषा-मर्मज्ञों और विचारकों से साहित्य-अनुराग प्राप्त किया। रहीम ने पुराणों एवं अन्य भारतीय ग्रन्थों का अध्ययन किया, जिससे हिन्दू धर्म और भारतीय संस्कृति में इनकी निष्ठा हो गयी। इन्होंने अनेक ग्रन्थों का अनुवाद भी किया। इनका अन्तिम समय विपत्तियों से घिरा रहा तथा इनका देहावसान सन् 1627 ई॰ में असमय ही हो गया। रचनाएँ रहीम की रचनाओं में - बरवै नायिका-भेद-वर्णन, रहीम-सतसई, श्रृंगार-सतसई, मदनाष्टक, रासपंचाध्यायी तथा रहीम रत्न...
Comments
Post a Comment